
RANCHI:- पुलिस ने अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया
रांची-23 नवम्बर। रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र स्थित सांगा गांव में चल रहे अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने खुलासा किया है। एसएसपी सुरेंद्र झा के निर्देश पर ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने सोमवार की देर रात यह कार्रवाई की है।
मौके से पुलिस ने कई अर्धनिर्मित हथियार बरामद किया है। मामले जांच जारी है। इस संबंध में बताया गया है कि एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि पिठोरिया के सांगा गांव निवासी जुगल लोहरा उर्फ बहरा अवैध गन की फैक्ट्री चलाता है। इस सूचना पर पुलिस की टीम ने आरोपित जुगल के घर पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। दोनों हथियार निर्माण करते थे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने फैक्ट्री से एक अर्ध निर्मित सिंगल बैरल का पिस्टल, लकड़ी के बंदूक का ढांचा, भट्टी को गर्म करने वाली मशीन के अलावा देशी पिस्टल और कुछ गोलियां बरामद की हैं।



