
RANCHI:- टी-20 मैच पर विशेष लिफाफा जारी
रांची- 18 नवम्बर। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी ने गुरुवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच पर विशेष लिफाफा जारी। डाक विभाग द्वारा भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच पर विशेष लिफाफा जारी किया गया। इस अवसर पर सीईओ एके सिंह, मुख्य डाक महाध्यक्ष झारखण्ड जलेश्वर कहर,निदेशक डाक सेवाएं सत्यकाम,वरिष्ठ डाक अधीक्षक, सहायक निदेशक (फिलाटेली),सर्कल कार्यालय अमित कुमार आदि उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि जेएससीए स्टेडियम में 19 नवम्बर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच की मेजबानी कर रहा है। जेएससीए स्टेडियम का उदघाटन जनवरी 2013 में किया गया और इसमें 40,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता है। इस स्टेडियम में पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच 19 नवंबर 2013 को भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया। डाक विभाग का फिलाटेली संभाग प्रमुख घटनाओं को स्मरण करने, राष्ट्रीय धरोहरों एवं सांस्कृतिक त्योहारों को मनाने एवं कला को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विशेष लिफाफा जारी करता है । इसलिए भारतीय डाक विभाग, झारखंड परिमंडल द्वारा आमजनों को खेल के प्रति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस विशिष्ट लिफाफा को जारी किया है।



