
भगवान राम के जीवन मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता रामनवमी: शिवनाथ
मधुबनी- 27 मार्च। रामनवमी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह दिन त्रेतायुग में भगवान विष्णु के सातवें अवतार के रूप में राम जी के अवतरण, अधर्म पर धर्म की जीत, और बुराई के अंत का प्रतीक है।
रामनवमी पर भक्तिभाव व्यक्त करते हुए इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के जिला अध्यक्ष शिवनाथ कुमार ने कहा कि मान्यता के अनुसार, इसी पावन तिथि पर अयोध्या के राजा दशरथ और माता कौशल्या के घर प्रभु श्री राम का जन्म हुआ था। अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक रामनवमी संदेश देती है कि अत्याचारी रावण जैसे पापियों का अंत कर धर्म की स्थापना कैसे की जाती है। राम जी का जीवन सत्य, त्याग, करुणा, और कर्तव्यपरायणता का सर्वोच्च आदर्श है, जिसका पालन करने की प्रेरणा यह पर्व देता है। रामनवमी हमें भगवान राम के जीवन मूल्यों को अपनाने और नकारात्मकता को दूर कर सकारात्मकता को अपनाने की प्रेरणा देता है।



