ताज़ा ख़बरें

RAJISTHAN:- कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को खून से लिखा पत्र

जयपुर- 18 नवंबर। कांग्रेस नेता एवं सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपने खून से पत्र लिखकर कहा है कि राजस्थान के संदर्भ में अनिर्णय और भ्रम की जो स्थिति बनी हुई है, उस पर जल्द से जल्द फैसला करें। क्योंकि 25 सितम्बर को जो कुछ घटना क्रम हुआ वो आपके संज्ञान में है। आगामी दिसम्बर माह में प्रदेश में राहुल गांधी जी भारत जोड़ो यात्रा लेकर आ रहे है। हम सब कार्यकर्ताओं की इच्छा है कि प्रदेश में अभूतपूर्व स्वागत हो और इसके लिये हम सब मिलकर पूरी ताकत और ईमानदारी के साथ इसे सफल बनायेगें।

उन्होंने कहा कि आम कार्यकर्ता और प्रदेश की जनता आपसे उम्मीद रखती है कि आप राजस्थान के विषय में जल्द से जल्द फैसला करे। आज 52 दिन के बाद भी अनिर्णय की स्थिति है। अजय माकन ने भी अनिर्णय की वजह से अपना त्यागपत्र दिया है। आपसे आग्रह है कि उनके उठाये बिंदुओं पर भी जल्द से जल्द निर्णय हो। जिससे प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ हमारी सरकार बने और प्रदेश का विकास हो। मुझे पूरी आशा और विश्वास है कि आप मेरे इस खून से लिखे पत्र में मेरी और प्रदेश के आम कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरूप जल्द फैसला करेगें।

खून से पत्र लिखने के बाद मिश्रा ने अपने बयान में कहा है कि राजस्थान की जनता और कार्यकर्ता चाहते हैं कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने। लेकिन इसके लिये भ्रम की स्थिति खत्म होनी चाहिए और पूरे जोश के साथ हमें चुनाव में उतरना चाहिए।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button