
RAJESTHAN:- राज्यपाल मिश्र उप राष्ट्रपति के सम्मान में दिए भोज में सम्मिलित हुए
जयपुर- 20 सितंबर। राज्यपाल कलराज मिश्र मंगलवार शाम उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के सम्मान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा दिए गए रात्रि भोज में सम्मिलित हुए।
इसके बाद उप राष्ट्रपति धनखड़ के राजकीय विमान से दिल्ली लौटने से पहले राज्यपाल कलराज मिश्र ने उन्हें मंगलवार देर शाम सांगानेर एयरपोर्ट पर भावभीनी विदाई दी। शिक्षा मंत्री बी.डी. कल्ला, मुख्य सचिव उषा शर्मा एवं पुलिस महानिदेशक एम. एल. लाठर ने भी एयरपोर्ट पहुंचकर उप राष्ट्रपति को विदाई दी।
उपराष्ट्रपति का मुख्यमंत्री निवास पर स्वागत—
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार शाम मुख्यमंत्री निवास पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का स्वागत किया। इस अवसर पर धनखड़ के सम्मान में रात्रिभोज में राज्यपाल कलराज मिश्र, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, राज्यसभा सांसद नीरज डांगी,मुकुल वासनिक, प्रमोद तिवारी, घनश्याम तिवारी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया सहित राज्य सरकार के मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी सहित प्रदेश के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



