क्राइम

RAJESTHAN तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा के कुलपति 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर- 5 मई। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) जयपुर मुख्यालय की स्पेशल यूनिट द्वितीय टीम ने कार्रवाई करते हुए राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा के कुलपति डॉ. रामावतार गुप्ता को पांच लाख रुपये की रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया है। रिश्वत राशि के अलावा एमएनआईटी जयपुर परिसर में बने सरकारी गेस्ट हाउस की तलाशी में करीब 21 लाख रुपये की संदिग्ध राशि भी बरामद की गयी है। बताया जा रहा है कि इस सरकारी गेस्ट हाउस में डॉ. रामावतार गुप्ता पिछले चार दिनों से रह रहे थे।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की एसयू द्वितीय टीम को एसीबी की व्हाटसएप हेल्पलाइन पर परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि मेरे निजी विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग की सीटें बढ़ाने, सुविधाएं उपलब्ध कराने व सतत परेशान नहीं करने की एवज में राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा के कुलपति डॉ. राम अवतार गुप्ता द्वारा 10 लाख रुपये की रिश्वत राशि मांगी जा रही है। एसीबी एसयू द्वितीय टीम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन कर ट्रेप की कार्रवाई करते हुए कुलपति डॉ. रामावतार गुप्ता को परिवादी से पांच लाख रुपये की रिश्वत लेते एमएनआईटी जयपुर परिसर में बने सरकारी गेस्ट हाउस में गिरफ्तार किया गया है । रिश्वत राशि के अलावा एमएनआईटी जयपुर परिसर में बने सरकारी गेस्ट हाउस की तलाशी में करीब 21 लाख रुपये की संदिग्ध राशि भी बरामद की गयी है।

बताया जा रहा है कि इस सरकारी गेस्ट हाउस में डॉ. रामावतार गुप्ता पिछले चार दिनों से रह रहे थे। एसीबी टीमों द्वारा कुलपति डॉ. रामावतार गुप्ता के आवास एवं अन्य ठिकानों पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button