ताज़ा ख़बरें

Rajasthan:- सोशल मीडिया पर छाई कांग्रेस की जंग, गहलोत-पायलट को लेकर आई मीम्स की बाढ़

जयपुर- 26 सितंबर। राजस्थान कांग्रेस की जंग सोशल मीडिया पर छाई हुई है। सोशल मीडिया यूजर्स अशोक गहलोत, सचिन पायलट और राहुल गांधी को लेकर लगातार मीम्स बनाकर शेयर कर रहे हैं।सीएम अशोक गहलोत के कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नामांकन से पहले प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर शुरू हुई जंग विधायकों के इस्तीफे तक पहुंच गई। सोशल मीडिया पर इसी सियासी जंग पर कई लोगों ने अलग-अलग मीम्स बनाकर अशोक गहलोत, सचिन पायलट और राहुल गांधी समेत अलग-अलग नेताओं पर व्यंगात्मक कमेंट किए।

टि्वटर हो या फिर फेसबुक या व्हाट्सएप राजनीति को समझने और उसमें इंटरेस्ट रखने वालों ने राजस्थान कांग्रेस में आए इस सियासी भूचाल को सोशल मीडिया में अपने तरीके से परोसा। किसी ने पायलट के पक्ष में तो किसी ने गहलोत के पक्ष में पोस्ट डाले। सबसे ज्यादा कमेंट और मीम्स मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनकी जादूगरी को लेकर सोशल मीडिया पर छा रहा है। सोशल मीडिया पर राजस्थान कांग्रेस में चल रही इस खींचतान को लेकर सर्वाधिक मीम्स मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जादूगर वाले फोटो को लेकर बनाए गए। किसी ने सोशल मीडिया पर सोनिया गांधी को अशोक गहलोत के जादू के साथ अलग अंदाज में दिखाया। जिसमें सोनिया गांधी काली टोपी से कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में गहलोत को निकाल रही है तो गहलोत काली टोपी में से राजस्थान के मुख्यमंत्री को निकालते दिख रहे हैं। मीम्स के साथ लिखने वालों ने यह भी लिख दिया कि पॉलिटिकल ड्रामा ज्यादा बढ़ा तो अशोक गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष की दौड़ से बाहर होने की भी संभावना है।

वहीं, ट्विटर पर एक पोस्ट ऐसी भी है जिसमें फोटो के जरिए अशोक गहलोत और राहुल गांधी फोन पर अलग-अलग बात करते दिखाए गए हैं। इसमें गहलोत के फोटो के ऊपर लिखा है ‘हैलो, राहुल जी आलाकमान को बोलना कि 19 के बाद फिर से राजस्थान जरूर आए एक जादू रह गया है अभी’। गहलोत का फोटो लगाकर उस पर यह तक लिख दिया कि ‘कुछ लोग इतने से थे तब से यह जादू दिखा रहा हूं मैं’। ट्विटर पर इस घटनाक्रम को लेकर व्यंगात्मक पोस्ट यही तक नहीं हैं, बल्कि गहलोत और राहुल गांधी के फोन पर बात करते हुए फोटो लगाकर यह तक लिख दिया गया ‘हां साहब मैंने 92 लिए हैं, आप भी उधर जोड़ते रहो और राहुल गांधी के फोटो पर लिखा-क्या ? बहुत अच्छे’।

भाजपा के नेताओं ने भी इस घटनाक्रम को लेकर व्यंगात्मक टिप्पणियां सोशल मीडिया पर की है। विधायक और पूर्व मंत्री वासुदेव देवनानी ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर कटाक्ष करते हुए लिखा कि गहलोत की राजस्थान में कांग्रेस तोड़ो शोभा यात्रा चल रही है। भारत जोड़ो यात्रा का प्रभावी असर भी राजस्थान में दिख रहा है। ट्विटर पर पायलट समर्थक गहलोत को जादूगर नहीं सांप बता रहे हैं।

राजस्थान विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी तो ट्विटर पर गहलोत को ही चुनौती देते नजर आ रहे हैं और यह तक कह रहे हैं कि दम है तो इस्तीफा दो और मैदान में आकर चुनाव लड़ो। जादूगरी तो जनता उतार देगी। गहलोत समर्थक सोशल मीडिया के जरिए सचिन पायलट और उनके समर्थक विधायकों के मानेसर में कैंप और पूर्व में राजस्थान में आए सियासी संकट का हवाला देकर कटाक्ष कर रहे हैं.

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button