
RAHIKA:- शराब के आरोप में साजन व दीपक भंडारी सहित तीन गिरफ्तार
मधुबनी- 30 दिसंबर। रहिका थाना पुलिस ने शराब मामलों में अलग-अलग जगहों से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में इजरा गांव निवासी मो. अली उर्फ साजन पिता स्वः मो. मोती को शराब पीकर हो हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। रहिका थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष कंदन बासुकी को गूप्त सुचना मिली। जिसके बाद पुलिस बलों के साथ मौके पर पहुंचकर गिरफ्तार कर लिया।
वहीं दूसरा अभियुक्त सतधरा गांव निवासी दीपक भंडारी पिता विनोद भंडारी को दो बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। जबकि तीसरा अभियुक्त सौराठ गांव निवासी चंद्रशेखर मुखिया पिता स्वः बाबाजी मुखिया को दो लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार कर किया गया। गिरफ्तार तीनों अभियुक्तो के विरूद्ध उत्पाद मध निषेध अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में लेने हेतु मधुबनी भेज दिया गया।
रहिका थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष कंदन बासुकी ने बताया कि सभी अभियुक्तों को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त अली उर्फ साजन एवं दीपक भंडारी पूर्व में भी शराब मामले में जेल जा चुका है। मौके पर एसआई विनय शर्मा,मो. मोइन सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे।



