क्राइम

PURNIA:- बाबा पेट्रोल पंप से लूट कांड के 3 अपराधी पकड़े गए, 2 फरार

पूर्णिया- 19 फरवरी। पूर्णिया के कस्बा थाना क्षेत्र में बाबा पेट्रोल पंप के मालिक के छोटे भाई से लगभग 8 लोग लाख रुपए नगद छीन लिए गए थे। कस्बा पुलिस ने लगातार छापेमारी और जांच कर तीन अपराधियों को पकड़ लिया। इसकी निगरानी खुद पूर्णिया एसपी दयाशंकर तथा टीम की अगुवाई पूर्णिया डीएसपी सरोज कुमार भारती कर रहे थे। इस कांड में संलिप्त अपराधियों को पकड़े जाने के बाद उनके पास से हथियार तथा लगभग ₹90000 ही प्राप्त हो सके। प्रेस वार्ता के दौरान सदर डीएसपी सरोज कुमार भारती ने बताया कि अभी कुछ मुख्य अपराधी गिरफ्त से बाहर हैं उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा और जिससे और भी जा ज्यादा सफलता मिल सके घटना 14 फरवरी को हुई थी जिसमें बाबा पेट्रोल पंप के मालिक निरंजन यादव के छोटे भाई चितरंजन यादव पंप से पैसे लेकर बैंक जा रहे थे और उसी दौरान मोटरसाइकिल से आए अपराधियों ने धक्का देकर गिरा दिया तथा पिस्टल दिखाकर पैसे छीन कर भाग गए घटना की खबर मिलते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस ने भी त्वरित कार्यवाही करना प्रारंभ कर दिया लगातार कई दिनों के जांच तथा मेहनत के बाद इन अपराधियों से पकड़कर हो पाई ।

इस कांड में पकड़े गए अपराधियों में मिट्ठू शर्मा उर्फ मनीष कुमार शर्मा पिता दिलीप शर्मा खुश्कीबाग, रोहित कुमार पिता कन्हैया सोनी गुलाबबाग के गुंडा चौक का रहने वाला है।तीसरा विकास कुमार यादव पिता नागी यादव खुश्कीबाग थाना सदर पूर्णिया का रहने वाला है। इनके पास से 2 देसी कट्टा , जिंदा गोली 4 तथा एक मिस फायर गोली बरामद किया गया।लुटे गए रुपये में से 85960 पचासी हजार नौ सौ साठ रुपये बरामद हुए है।इनलोगों के पास से 3 मोबाइल,लुटा गया दो लाख का चेक तथा आधार कार्ड एवं वोटर कार्ड प्राप्त हुआ।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button