क्राइम

PURNIA:- मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो गिरफ्तार, मुंगेर पुलिस एक हथियार तस्कर को किया था गिरफ्तार, उसी ने बताया गन फैक्ट्री का राज

पूर्णिया- 22 सितंबर। पूर्णिया के जानकीनगर थाना के चकमका गांव में बड़ा मिनी गन फैक्ट्री पकड़ाया है। यहां से हथियार बनाने वाले कई अत्याधुनिक मशीन और पिस्तौल का बैरल भी बरामद किया गया है। पूर्णिया पुलिस और मुंगेर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर चकमका बाजार में पूर्व सरपंच के पति मिथिलेश यादव के घर में बन रहे मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है।

पूर्णिया के एसपी आमिर जावेद ने कहा कि मुंगेर पुलिस ने एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया था। उनके पास से कुछ हथियार भी बरामद हुआ था। पूछताछ में उन्होंने बताया था कि पूर्णिया के जानकी नगर थाना के चकमका गांव में यह हथियार बनाया जा रहा है। इसके बाद मुंगेर पुलिस ने पूर्णिया के एसपी से संपर्क किया। फिर पूर्णिया एसपी आमिर जावेद ने बनमनखी एसडीपीओ हुलास कुमार और जानकीनगर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश के नेतृत्व में छापामारी टीम गठित की। सुबह 3:00 बजे पुलिस टीम ने चकमका बाजार में मिथिलेश यादव के घर को घेर लिया और जब तलाशी ली तो पुलिस भी कुछ पल के लिए हैरान रह गई । उस नए घर में पिस्तौल और अन्य हथियारों को बनाने वाले कई अत्याधुनिक मशीन लगा हुआ था। वहां से पिस्तौल का कुछ बैरल भी बरामद हुआ है। पुलिस ने ट्रैक्टर पर सारे मशीनों को लोड कर थाना लाया है।

जानकीनगर थानाध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि मिथिलेश यादव के भाई जीतू कुमार समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि पूर्णिया के बड़हरा कोठी थाना के कैलूटोल में भी 3 साल पहले मिनी गन फैक्ट्री पकड़ाया था। इसके अलावा धमदाहा थाना के कुकरन में 1 साल पहले मिनी गन फैक्ट्री पकड़ाया था। ऐसे में लगता है कि पूर्णिया अब हथियार बनाने के मामले में मुंगेर बनता जा रहा है। जरूरत है पुलिस प्रशासन इस मामले में कडी कार्रवाई करें।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button