
बिहार
PRS रामानंद के निधन पर रहिका में शोकसभा का आयोजन
मधुबनी- 28 जून। रहिका प्रखंड के सतलखा पंचायत के रोजगार सेवक रामानंद झा के दिवगंत आत्मा के शांति के लिए रहिका प्रखंड मनरेगा भवन में शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार,अंचल अधिकारी,सतलखा पंचायत के मुखिया मिथिलेश कुमार झ,ककरौल दक्षिण के मुखिया मो. सनाउल्लाह,कनीय अभियंता तावीज मुजम्मील,पंचायत तकनीकी सहायक आलोक कुमार लाभ,पंचायत रोजगार सेवक वीरेंद्र कुमार,विजय कुमार,महेश कुमार,चंदन मेहता,अनिल कुमार, बिनोद कुमार,पंचायत सेवक श्यामल किशोर मिश्र, ऑपरेटर गोपाल कुमार,कमलेश कुमार,भरत कुमार के अलावे प्रखंड एवम अंचल के कर्मी व अन्य लोग श्रद्धा सुमन अर्पित किए और भगवान से उनकी आत्मा को शांति के लिए प्रार्थना किया।



