क्राइम

देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 युवतियों समेत 6 युवक गिरफ्तार

मुरादाबाद- 31 मार्च। मुरादाबाद महानगर के थाना मझोला पुलिस ने मंगलवार को थाना क्षेत्र स्थित बुद्धि विहार की पॉश कॉलोनी स्थित आलीशान मकान में पुलिस ने छापेमारी कर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से दो युवतियों समेत छह युवकों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक फरार हो गया है।

पकड़े गए सभी आरोपित आपत्तिजनक स्थिति में मिले थे। प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि यह रैकेट काफी समय से संचालित किया जा रहा था। इस रैकेट के लिए दिल्ली, हरियाणा से लड़कियों को बुलाया जाता था। पुलिस ने मौके से तीन कारें भी बरामद की हैं। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि थाना मझोला पुलिस ने थाना क्षेत्र के बुद्धि विहार के सेक्टर सात में स्थित सिद्धार्थ नामक व्यक्ति के आलीशान घर में जहां पुलिस ने छापा मारकर देह व्यापार करते आठ लोगों को पकड़ लिया। इसमें दो युवतियां और छह युवक शामिल हैं। सिद्धार्थ के मकान में लंबे समय से देह व्यापार चल रहा था।

सिविल लाइन सर्किल के क्षेत्राधिकारी कुलदीप गुप्ता ने बताया कि थाना पुलिस ने युवती निवासी गोम मार्केट डीआइकजेड एरिया सेक्टर चार, मझोला अल्फेज निवासी चौधरी सराय संभल, युवती निवासी यमुना नगर हरियाणा, गोहर निवासी चौधरी सराय संभल, रामवीर निवासी नागला यमुना नगर हरियाणा, फैसल चौधरी सराय संभल, आतिफ और सऊद निवासी पाकबड़ा मुरादाबाद को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस के पहुंचने से पहले मकान स्वामी फरार हो गया था।

आस पास के लोगों का कहना है कि लंबे समय से इस घर के अंदर देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस फरार आरोपित की तलाश में लगी हुई है। पुलिस ने मौके से सेक्स वर्धक दवाई, 70 हजार रुपये और नौ मोबाइल बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आठ आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मकान स्वामी भाग गया था। पुलिस उसकी तलाश में लगी है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button