
देश में एलपीजी गैस की कमी से घबराहट में हैं प्रधानमंत्री मोदी: प्रकाशचंद्र झा
मधुबनी- 14 मार्च। जाप के पूर्व प्रदेशउपाध्यक्ष व सुपौल जिला कांग्रेस पार्टी के पर्यवेक्षक प्रकाशचंद्र झा ने कहा कि देश एलपीजी गैस की कमी का सामना कर रहा है। एलपीजी संकट ने देश के कई हिस्सों को अपनी गिरफ़्त में ले लिया है। कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। महंगाई, बेरोजगारी बढ़ रही है। केंद्र सरकार अपनी जिम्मेदारियों से भाग रही है। आयात कम करने की बजाय दूसरे देशों पर निर्भर हो रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी घबराहट में हैं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रकाशचंद्र झा ने कहा कि देश में रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमत और पेट्रोलियम पदार्थ की कमी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस्तीफा देना चाहिए। केन्द्र सरकार जनता को गुमराह कर रही है। बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई है। महंगाई के चलते गरीब व मध्यम वर्ग के लोगों का जीना मुहाल हो गया है। जब भी देश पर संकट आता है। तब मोदी सरकार लोगों को गुमराह करने के लिए विभिन्न प्रकार का हथकंडा अपनाती हैं।बिहार से पलायन रुक नहीं रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एनडीए से नाता तोड़कर बिहार में महागठबंधन के साथ सरकार बनना चाहिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजने की राजनीतिक चाल से भाजपा की कुर्सी की राजनीति का पर्दाफाश हो चुका है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के बड़े नेता अपने सहयोगियों दल के नेताओं को किसी न किसी तरह झांसी में डालकर अपने कब्जे में ले लेती है। अपनी सरकार बनाने के लिए सहयोगी दल के नेताओ के साथ तरह-तरह का हथकंडा अपनाती हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाजपा के झांसी में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि साल 2014 से पहले भाजपा द्वारा प्याज और रसोई गैस की कीमत में मामूली बढ़ोतरी पर संसद और राज्यसभा नहीं चलने दिया जाता था। आज जब विपक्ष नरेंद्र मोदी सरकार की कमियां और खामियों को संसद और राज्यसभा में उठती है तो मोदी सरकार के मंत्रियों का शर्मनाक बयान सामने आ रहा है।



