
MADHUBANI: जिले में चैत्र नवरात्र की तैयारी पकडी जोर, 19 को निकलेगी भव्य कलश शोभायात्रा
मधुबनी- 17 मार्च। चैत नवरात्रा पर देवी दुर्गा की आराधना के लिए कलश स्थापना में अब मात्र 2 दिन शेष रहने से जिले भर में पूजा की तैयारी जोर पकड ली है। प्रतिमाओं का निर्माण कार्य, माता दुर्गा दरबार की सजावट और पंडाल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है।फुलपरास नगर पंचायत स्थित चैती दुर्गा पूजा समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी काफी उत्साह के बीच पूजा की तैयारी की जा रही है। पूजा समिति के अध्यक्ष बद्री नारायण साह, सचिव खोजेंद्र झा ने बताया कि 19 मार्च को कलश स्थापना के साथ नवरात्र शुरु हो जाएगा।
भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। पूजा पर देवी भागवत पारायण किया जाएग। पूजा में फुलपरास के सभी लोगो का सहयोग मिलता है। संयोजक राजद नेता सह दी रहिका सेंट्रल को-ऑपरेटीव बैंक के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मानंद यादव ने बताया कि लोगो के कल्याण, सुख-समृद्धि के लिए दस दिनों तक माता की आराधना की जाती है। पूजा के संचालन में घूरन विश्वास, सकल पासवान, कृष्ण कुमार सिंह यादव, धनवीर यादव, रामचंद्र यादव, वार्ड पार्षद प्रदीप यादव, मिट्ठू कामत,बिकाऊ साह,रवि साफी,लाल ठाकुर, अर्जुन राउत, सकल पासवान, नरेंद्र तिवारी, अमरनाथ यादव,अमित रंजन, सुभाष यादव,जगदीश कुमार, राजकुमार पासवान, मुन्ना साह, श्याम यादव, संजीत राम, जशो पासवान, सुडमर कामत, बजरंगी कामत, रामचंद्र यादव, जीवछ साह, बिरेंद्र यादव, मंटू यादव सहित अन्य सदस्य व श्रद्धालु जुटे है।



