
PNB अधिकारी संघ ने मनाया होली मिलन
पटना- 16 मार्च। अखिल भारतीय पंजाब नैशनल बैंक अधिकारी संघ (आईबॉक) के तत्त्वावधान में बुधवार को होटल पाटलीपुत्र एक्जोटिका में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय अंचल प्रमुख, पटना पी सी बेहरा,मण्डल प्रमुख, पटना (उत्तर) अभिजीत सिन्हा,मण्डल प्रमुख,पटना (दक्षिण) रवि प्रकाश पोद्दार विशेष रूप से उपस्थित रहे। यूनियन के प्रतिनिधि के रूप में अध्यक्ष श्री बलवंत कुमार,प्रमुख रंजन कुमार तथा सचिव अभय कुमार सिंह,उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्टाफ सदस्यों के लिए रंगों से सराबोर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। जिसका स्टाफ सदस्यों ने जमकर आनंद उठाया।
अंचल प्रमुख ने यूनियन के सहयोग से आयोजित इस समारोह को बेहद सफल बताया। यूनियन के प्रतिनिधि अभय कुमार सिंह ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियां यूनियन द्वारा समय-समय पर की जाती रहती है। इसी कड़ी में यह आयोजन है। इससे स्टाफ सदस्यों में बेहतर संवाद का विस्तार होता है।



