भारत

PM मोदी अपने पद और शक्ति का दुरुपयोग कर रहे: कांग्रेस

इटानगर- 13 जून। अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) ने सोमवार को देश के अन्य हिस्सों की तरह अपने नेता राहुल गांधी के समर्थन में राजधानी इटानगर में विरोध रैली “सत्याग्रह” मार्च निकाला।

राहुल गांधी सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने नेशनल हेराल्ड अखबार से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले के संबंध में पेश हुए।

कांग्रेस पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता “सत्याग्रह मार्च” में शामिल हुए और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के खिलाफ तख्तियां और बैनर लेकर नारेबाजी की। सत्याग्रह मार्च राजीव भवन से आईजी पार्क तक निकाला गया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की शक्ति का दुरुपयोग कर रही है।

रैली के दौरान टेनिस कोर्ट में पत्रकारों से बात करते हुए एपीसीसी के अध्यक्ष नाबाम तुकी ने बताया कि रैली पार्टी नेता राहुल गांधी के समर्थन में निकाली गयी है, जो नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज ईडी के सामने पेश हुए हैं। तुकी ने दावा किया कि उनकी पार्टी के नेता के खिलाफ भाजपा ने जो आरोप लगा रही है वह ‘फर्जी और निराधार’ है। भाजपा केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर लोकतंत्र को नष्ट करने की कोशिश कर रही है।

नेशनल हेराल्ड समाचार पत्र के बारे में बताते हुए तुकी ने कहा कि इसकी शुरुआत पं. जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल, पुरुषोत्तम टंडन, आचार्य नरेंद्र देव, रफी अहमद किदवई और अन्य ने वर्ष 1937 में एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड नामक कंपनी के स्वामित्व वाले आखबर की स्थापना करके देश में स्वतंत्रता आंदोलन को आवाज देने के लिए किया गया था। 1942 से 1945 तक अंग्रेजों ने ‘भारत छोड़ो’ आंदोलन के दौरान इस पर प्रतिबंधित लगा दिया था।

जिसे महात्मा गांधी ने “राष्ट्रीय आंदोलन के लिए एक त्रासदी” के रूप में वर्णित किया। नेशनल हेराल्ड को आर्थिक रूप घाटे में चलने के बावजूद उसे जारी रखा गया और 90 करोड़ नेशनल हेराल्ड अखबार को संकट से उबारने में मदद करने के लिए, कांग्रेस पार्टी ने ऋण दिया था और वर्ष 2002 से 2011 के बीच 10 वर्षों की अवधि में इसे लगभग 100 किश्तों में 90 करोड़ रुपये दिया।

इसमें से 67 करोड़ नेशनल हेराल्ड ने अपने कर्मचारियों को वेतन देने और बाकी पैसा सरकार के भुगतान के लिए इस्तेमाल किया गया था जो बिजली शुल्क, गृह कर, किरायेदार शुल्क, भवन व्यय आदि जैसे बकाया में इस्तेमाल किया।

उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल द्वारा ऋण देना भारत में किसी भी कानून के तहत अपराध नहीं है। फिर, नेशनल हेराल्ड को ऋण प्रदान करना एक आपराध कैसे माना जा सकता है? तुकी ने दावा किया कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी नेतृत्व वाली भाजपा सरकार अपने पद और शक्ति का दुरुपयोग कर रही है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button