
भारत
PM ने रेल मंत्री से बात कर पश्चिम बंगाल में रेल दुर्घटना का जायजा लिया
नई दिल्ली- 13 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में हुई रेल दुर्घटना पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की और स्थिति का जायजा लिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, “रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की और पश्चिम बंगाल में ट्रेन दुर्घटना के मद्देनजर स्थिति का जायजा लिया। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”



