
भारत
PM ने आंध्र प्रदेश बस दुर्घटना पर जताया दुख,दो-दो लाख रुपये अनुग्रह राशि घोषित
नई दिल्ली- 15 दिसंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले में एक बस दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ट्वीट कर कहा, “आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी में एक बस दुर्घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।”
पीएमओ ने एक अन्य ट्वीट में कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी में बस दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।”



