
PM ने अनुच्छेद 370 को समाप्त कर एक देश-एक संविधान की भावना को मजबूत कियाः शाह
मधुबनी- 16 मई। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं देष के केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस और राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने जिस अनुच्छेद 370 को संभाल कर रखा था, उसे समाप्त कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक देश-एक संविधान की भावना को मजबूत किया। केन्द्रीय गृहमंत्री गुरूवार को रहिका मध्य विधालय मैदान में मधुबनी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अषोक कुमार यादव के समर्थन में आयोजित चूनावी सभा को सम्बोधित कर रहे थे। श्री शाह ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी पार्टी को देश का विकास देखा नहीं जा रहा है। कांग्रेस को केवल अपने परिवार की चिंता है। वहीं लालू प्रसाद यादव को अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना है। गृहमंत्री ने कहा कि कांग्रेस हमेशा संविधान और आरक्षण के खिलाफ रही है, जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमेशा संविधान और आरक्षण की पक्षधर रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार के तीसरे कार्यकाल में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को भारत का अंग बनाया जाएगा और नेपाल से भी भारत की सीमा सुरक्षित कराईं जाएगी। उन्होने सभा में मौजुद लोगों से भाजपा प्रत्याशी को जिताकर एनडीए सरकार बनाने की अपील की। मौके पर भाजपा के वरिष्ठ सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री हुकुमदेव यादव,भाजपा प्रत्याशी सह सांसद अशोक कुमार यादव,दरभंगा के सांसद गोपालजी ठाकुर,विधायक बिनोद नारायण झा,विधायक हरिभूषण ठाकुर बचोल,पूर्व एमएलसी बिनोद सिंह,भाजपा जिला अध्यक्ष शंकर झा,देवेंद्र यादव आदि ने भी सभी को सम्बोधित किया।



