भारत

PM नरेन्द्र मोदी ने वार्ता से पूर्व भूटान नरेश की आगवानी की

नई दिल्ली- 04 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को भूटान के नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक की वार्ता से पूर्व अगवानी की। नरेश तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर सोमवार को नई दिल्ली पहुंचे थे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने मुलाकात की जानकारी देते हुए बताया कि दोनों देश दोस्ती और सहयोग के अनूठे रिश्ते को आगे बढ़ा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वार्ता से पहले भूटान नरेश की अगवानी की। यह द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति का जायजा लेने का अवसर है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के निमंत्रण पर भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। उनके साथ विदेश और विदेश व्यापार मंत्री ल्योंपो डॉ. टांडी दोरजी और भूटान की शाही सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी हैं। आज मेहमान नेता का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ मिलने का कार्यक्रम भी है।

भूटान नरेश ने सुबह गांधीजी की समाधि राजघाट पर श्रद्धासुमन अर्पित किए थे। इसके बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकर अजीत डोभाल ने उनसे मुलाकात की थी।

विदेश मंत्रालय के अनुसार भूटान नरेश की यात्रा दोनों देशों के बीच नियमित रूप से उच्च स्तरीय आदान-प्रदान की दीर्घकालीन परंपरा के अनुरूप है। भारत और भूटान के बीच मित्रता और सहयोग के अनूठे संबंध हैं। यह दोनों देशों की समझ और आपसी विश्वास की विशेषता है। यह यात्रा द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा करने और आर्थिक तथा विकास सहयोग सहित घनिष्ठ द्विपक्षीय साझेदारी को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button