
PM और गृह मंत्री की नकल कर गालियां देने वाला गिरफ्तार
जबलपुर- 18 अप्रैल। ओमती पुलिस ने एक युवक द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की नकल उतारने और उन्हें अपशब्द बोलने का वीडियो वायरल होने के बाद प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
ओमती थाना प्रभारी एसपीएस बघेल ने बताया कि वीडियो सोमवार को संज्ञान में आया, जिसमें देखा गया कि युवक प्रधानमंत्री मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की नकल करते हुए अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहा है। इसके बाद प्रकरण दर्ज किया गया। मिमिक्री करने वाले युवक की पहचान छोटी ओमती निवासी आदिल अली के रूप में हुई है जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वायरल वीडियो में आदिल पहले गृहमंत्री और फिर पीएम नरेंद्र मोदी के चलने के ढंग की नकल करता है। फिर अपशब्द कहते हुए प्रधानमंत्री की नकल करता है। इस दौरान वीडियो बना रहे उसके दोस्तों के हंसने की आवाज सुनाई देती है।
आदिल के दोस्तों ने ही इस वीडियो को बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।वीडियो सामने आते ही हिंदूवादी संगठन आक्रोशित हो गए, हिंदू धर्म सेना के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई करने की अपील की थी।



