
आखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष पवन यादव ने कहा : हमारा लक्ष्य अहिर रेजिमेंट
मधुबनी- 08 मार्च। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की सांगठनिक बैठक शहर के सुभाष चौक स्थित आरके गार्डन परिसर में रंजीत यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से महासभा के जिला अध्यक्ष पवन यादव का चयन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पवन यादव ने कहा कि अहिर रेजिमेंट हमारा लक्ष्य है। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह प्रदेश प्रधान महासचिव केपी यादव,वरीय उपाध्यक्ष अरविंद कुमार अमर,सुरेश कुमार वरीय अभियंता, महासचिव कविंद्र कुमार कवि,दरभंगा जिलाध्यक्ष राम बुझावन प्रसाद सहित अन्य वक्तओं ने कहा कि अखिल भारतीय यादव महासभा (AIYM) की स्थापना 1924 में इलाहाबाद में हुई। महासभा का मुख्य उद्देश्य यादव समुदाय में सामाजिक सुधार,शैक्षिक सशक्तिकरण और राजनीतिक एकता को बढ़ावा देना है। यह महासभा देश भर के यादवों को संगठित करने, उनके समृद्ध इतिहास का संरक्षण करने, रूढ़ियों को खत्म करने और समुदाय के समग्र कल्याण के लिए काम करती है। महासभा यादव समुदाय के भीतर सामाजिक कुरीतियों को दूर करना, शिक्षा को बढ़ावा देना और उन्हें एक उन्नत समाज के रूप में स्थापित करना है। यादव जाति के विभिन्न उप-जातियों जैसे अहीर, गोपाला, आदि को ‘यादव’ पहचान के तहत एक साथ लाकर एकजुटता को मजबूत करना है। यादव समुदाय की संस्कृति, इतिहास और परंपराओं का संवर्धन और संरक्षण करना है। शैक्षिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से यादव समाज को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। दुनिया भर में रह रहे यादव परिवारों का एक व्यापक डाटाबेस तैयार करना है। समुदाय की समस्याओं पर चर्चा करने और एक-दूसरे के विचारों को साझा करने के लिए एक मंच प्रदान करना है। रंजीत यादव की अध्यक्षता बैठक को मधु राय, प्रो. शंभू यादव,मिश्री लाल यादव, देवेंद्र यादव, श्याम सुंदर यादव, धर्मेंद्र यादव, भोला यादव, गंगा प्रसाद यादव, विमला कुमारी, बबीता देवी सहित अन्य ने संबोधित किया।



