
मधुबनी शहर के स्टेडियम चौक-भच्छी सड़क पर धूल का गूबार से लोगों की बढी बेचैनी : पवन झा
मधुबनी- 14 मार्च। शहर के स्टेडियम चौक से भच्छी जाने वाली सड़क पर उड़ते धूल से वायु प्रदूषण आम लोगों की बेचैनी बढ़ा दिया है। यहां के लोग अपने घरों के दरवाजा, खिड़की बंद रखने को मजबूर हैं। इस सड़क पर केनाल निर्माण कार्य और प्रतिदिन दर्जनों ट्रैकटर से मिट्टी ढुलाई के चलते दिनभर धूल का गूबार उड़ना आम बात हो गई है। दिनभर उडते धूल का गूबार को रोकने के लिए नगर निगम द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। एक साल से वायु प्रदूषण को लेकर इस इलाके के लोगों में डस्ट एलर्जी सहित तरह-तरह के रोगों का प्रकोप बढ गया है। स्थानीय पवन कुमार झा ने कहा कि में स्टेडियम चौक से भच्छी जाने वाली सड़क वर्षों से जर्जर व जानलेवा हो गई है। जिससे दिनभर धूल का गुबार नजर आता है। निगम प्रशासन की नजर उडते धूल की गुबार की ओर नहीं पहुंच रहा है।धूल से छुटकारा पाने और वायु प्रदूषण कम करने के लिए नगर निगम के पास पानी का छिड़काव करने वाले वाहन वॉटर स्प्रिंकलर होने के बाद भी वॉटर स्प्रिंकलर की सुविधा मुहैया नहीं कराई जा रही है। शहर में कोई भी बाइपास सड़क नहीं है। यह सड़क बड़ा बाइपास सड़क के रूप में काम आ सकता है। यह सड़क गडढों में तब्दील हो चुकी है। सिर्फ आश्वासन देकर लोगों को ठगा जाता रहा है। इस सड़क पर ज्योंही कोई चार पहिया वाहन गुजरती है तो धूल के गुबार से लोगो का चलना दूभर हो जाता है। वैद्य संजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि धूल से हवा की गुणवत्ता खराब होने का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। इससे कई प्रकार की बीमारियों का खतरा बढ जाता है। धूल से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग करना चाहिए। वहीं, नगर निगम चौक से तिरहुत कॉलोनी गेट तक, निगम चौक से जिला परिवहन कार्यालय तक धूल का गुबार लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।इनदिनों निगम चौक से तिरहुत कॉलोनी गेट तक नाला निर्माण के दौरान निकाली गई कचरा सड़क किनारे डाल दिया गया। यह कचरा दिनभर वाहनों की आवाजाही से धूल बनकर हवा में तैरता रहता है।जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।



