बिहार

PATNA:- विश्वेश्वरैया भवन में लगी आग, अहम सरकारी फाइलों के जलने की आशंका

पटना- 11 मई। पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के हड़ताली मोड़ स्थित बिहार के सबसे बड़े सरकारी कार्यालय पटना-विश्वेश्वरैया भवन में बुधवार सुबह आग लग गयी। आग मुख्य बिल्डिंग के पांचवें तल पर लगी है। घटना के बाद से कार्यालय के बाहर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन माना जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं।

बताया जा रहा है कि विश्वेश्वरैया भवन के जिस मंजिल पर आग लगी है, उसमें ग्रामीण कार्य विभाग का कार्यालय है, जहां पूरे बिहार की योजनाओं के जुड़े महत्वपूर्ण फाइल रखे हुए हैं। बताया जा रहा है कि विभाग के कई कमरों तक आग की लपटें पहुंच गई हैं। इसमें विभाग के मंत्री और सचिव के ऑफिस भी शामिल बताए जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले ही मुख्य भवन के पास बनी बिल्डिंग को तोड़कर नया बिल्डिंग बनाया जा रहा था। विश्वेश्वरैया भवन में लंबे समय से मरम्मती और इसे नया लुक देने पर काम चल रहा है। भवन में और भी नये तल्ले बनाये जाने के साथ इसे भूकंपरोधी बनाने के लिए काम चल रहा था।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button