
PATNA:- प्रोफेशनल डिग्री के लिए छात्रवृति परीक्षा 24 अप्रैल को
पटना- 02 मार्च। अम्बेदकर ग्रुप आॅफ इंस्टीयूशन पटना द्वारा प्रोफेशनल डिग्री छात्रवृति परीक्षा कार्यक्रम का आयोजन 24 अप्रैल को राज्यस्तर पर किया जा रहा है जिसके अन्तर्गत पारा मेडिकल, फार्मेसी एवं व्यवसायिक पाठ्क्रम के अंतर्गत BBA,BCA, B.Com(P) एवं Mass Com. में निःशुल्क नामांकन सह प्रशिक्षण हेतु राज्य के सभी जिलों में छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। फार्मेसी के अंतगर्त बी फार्म एवं डी फार्म तथा पारा मेडिकल के अंतर्गत डिप्लोमा,डिग्री एवं मास्टर डिग्री में Physiotherapy, Medical Lab Technology, Ophthalmic Technology,Operation Theatre,Medical Dresser पाठ्यक्रम प्रमुख है। छात्रवृति हेतु बिहार के सभी जिला मुख्यालयों एवं महत्वपूर्ण शहरों में आवेदन पत्र उपलब्ध है।
सफल विद्यार्थियों को 100 प्रतिशत तक की छात्रवृति दी जायेगी। जिसके अंतर्गत पारा मेडिकल पाठयक्रम मे 200 विद्यार्थी एवं फार्मेसी मे 50 विद्यार्थी तथा व्यवसायिक एवं मैनेजमेंट पाठयक्रमो के अंतगर्त 180 विद्यार्थियों को छात्रवृति सुविधा दी जाएगी। इसके साथ ही 50 मेधावी विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के साथ ही छात्रवास की सुविधा निः शुल्क प्रदान की जायेगी।
इस स्काॅलरशिप परीक्षा में कक्षा बारहवीं और उससे उपर के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। स्कॉलरशिप परीक्षा 2 घंटे की होगी। परीक्षा वस्तुनिष्ठ पैटर्न पर होगी। इस परीक्षा में छात्रों को सामान्य ज्ञान एवं विज्ञान की परीक्षा पास करनी होगी। पंजीकरण की अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2022 है। परीक्षा 24 अप्रैल रविवार को आयोजित की जायेगी। परिणाम मई के दूसरे सप्ताह में घोषित किया जाएगा। परीक्षा के लिए पंजीकरण शुल्क मात्र 175 रुपये है। छात्र अम्बेदकर ग्रुप आॅफ इंस्टीयूशन,पटना की वेबसाइट www.aihe.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या छात्र अम्बेदकर ग्रुप आॅफ इंस्टीयूशन के कार्यालय 1. अम्बेदकर ग्रुप आॅफ इंस्टीयूशन, बेली रोड, गोला रोड मोड़,बैंक आॅफ बड़ौदा के सामने, पटना 2. अम्बेदकर इंस्टीच्यूट आॅफ हायर एजुकेशन,छितनावां,दानापुर पटना 3.आहे प्रोफेशनल इंस्टीच्यूट,आर.के पुरम,दानापुर, पटना 4. अम्बेदकर काॅलेज आॅफ एजुकेशन,डालमिया नगर रोहतास 5.ममता इंस्टीच्यूट आॅफ एजुकेशन,दरौंदा,सीवान से फॉर्म लेकर ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।
परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मैनेजमेंट, पारामेडिकल और फार्मेसी में प्रशिक्षण निःशुल्क कराई जाएगी, छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए 17 अप्रैल तक होगा पंजीकरण, परीक्षा 24 अप्रैल को होगी जिसके लिए फॉर्म इन स्थानों पर उपलब्ध होगी। विस्तृत जानकारी हेतु अम्बेदकर ग्रुप आॅफ इंस्टीयूशन कार्यालय में या 9142109413, 9304595736, 8271292467, 7870314188 पर सम्पर्क करें।



