
PATNA:- नॉलेज ग्राम स्कूल में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ,31 दिसंबर तक चलेगी
पटना- 20 नवंबर। राजधानी पटना के विद्यालयों में प्रतिष्ठित नॉलेजग्राम इंटरनेशनल स्कूल में आज से प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है,जो 31 दिसम्बर तक चलेगी। नर्सरी से अष्टम तक के लिए एडमिशन फॉर्म भूतनाथ रोड अंडरपास के निकट नंदलाल छपरा स्थित नॉलेजग्राम के मुख्य भवन में उपलब्ध हैं। ज्ञातव्य है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से युक्त यह विद्यालय प्रत्येक विद्यार्थी की सफलता की गारंटी देने वाला भारत का यह पहला विद्यालय है जहाँ बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारकर उसे सामाजिक- वैश्विक नेतृत्व हेतु तैयार किया जाता है। विद्यालय में वर्तमान में अपने बच्चों को पढ़ा रहे अभिभावकों का मानना है कि नॉलेजग्राम के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं अत्युत्तम शिक्षा प्रदान कर रहे हैं तथा ज्ञान के साथ साथ जीवनमूल्यों की दीक्षा का यह सर्वोत्तम केंद्र है। प्रख्यात शिक्षाविद डॉ सी बी सिंह नॉलेजग्राम के निदेशक तथा राधिका के अनुभवी प्राचार्या हैं, जो बालमनोविज्ञान में अपना एक मुकाम रखती हैं।



