
PATNA:- ज्ञान निकेतन “शहीद” के बच्चे को देगा मुफ्त शिक्षा
पटना- 15 अप्रैल। ज्ञान निकेतन प्रबंधन द्वारा किए गए पूर्व घोषणा के अनुसार विद्यालय द्वारा सी. आर. पी. एफ. 74वीं वाहिनी के शहीद सौरव कुमार के पुत्र प्रीतम कुमार का नामांकन पहली कक्षा में मुफ्त में लिया गया। सौरव कुमार वर्ष 2017 में छत्तीसगढ़ के जिला सुकमा में माओवादियों के साथ हुए भीषण मुठभेड़ में वीरतापूर्वक लड़ते हुए शहीद हो गए। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्री सायण कुणाल ने कहा कि देश के वीर सपूतों के प्रति हमारी यह श्रद्धांजलि है। हम इन शहीद सपूतों के लिए जितना भी करें वह कम है। उन्होंने समाज के हर वर्ग का आवाहन करते हुए आग्रह किया की सभी लोग अपने सामर्थ्यानुसार अपने देश के सपूतों के परिवार कि सेवा करें यही उनके प्रति हमारी सच्ची साधांजलि एवं समर्पण होगा। विद्यालय प्रशासिका श्रीमती अनीता कुणाल ने कहा की विद्यालय निदेशक सायण कुणाल देश के वीर सपूतों केलिए बहुत कुछ करना चाहते हैं। इसी क्रम में उनका यह प्रयास सराह एवं प्रशंसनीय है।



