
PATNA:- ओरिएंट इलेक्ट्रिक ने डीलर मीट का आयोजन किया
पटना- 14 मार्च। ओरिएंट इलेक्ट्रिक लिमिटेड,जोकि विविधीकृत 2.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर के सीके बिरला ग्रुप का हिस्सा है, जो 14 मार्च को पटना में अपने पंखों के बिज़नेस के लिए डीलर मीट का आयोजन किया। इस बैठक में लगभग 150 डीलर्स और रिटेलर्स ने सक्रिय भाग लिया।
इस मौके पर कंपनी के एमडी एवं सीईओ,राकेश खन्ना एवं एक्सिक्यूटिव वाईस प्रेजिडेंट,अतुल जैन उपस्थित थे। अपनी पंखों की रेंज के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि कंपनी के पास ग्राहकों के लिए हर प्रकार के पंखे हैं जिनमें कम दाम वाले पंखे,डिज़ाइनर पंखे तथा प्रीमियम पंखे शामिल हैं। कंपनी की पंखों की एरोसीरीज़ रेंज पिछले कुछ सालों में काफी विख्यात हुई है। बिजली की खपत कम करने वाले पंखों के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि इन पंखों की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। कंपनी के पास बीएलडीसी टेक्नोलॉजी से युक्त पंखों के एक व्यापक रेंज है और यह पंखे 50 प्रतिशत तक बिजली बचाते हैं। कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों को बीएलडीसी टेक्नोलॉजी के बारे में जागरूक करना और उचित दाम वाले एनर्जी एफिसिएंट पंखों को लेकर आने का है जिससे ग्राहकों को बिजली एवं पैसे दोनों की बचत हो सके। कंपनी ने हाल में ही अपनी एग्जॉस्ट और डेकोरेटिव पंखों की रेंज का विस्तार किया है।
बिहार में पंखों के कारोबार के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि बिहार कंपनी के लिए सबसे बड़े और प्रमुख बाज़ारों में से एक है। तथा इस राज्य में ब्रांड को काफी मान-सम्मान से देखा जाता है। बिहार में सालाना दस लाख पंखों की बिक्री होती है और कंपनी का उद्देश्य आने वाले समय में 20-25 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी बनाये रखने का है। अतुल जैन ने बताया कि कंपनी के पास उच्च-स्तरीय विनिर्माण एवं अनुसंधान क्षमता है जिसके चलते वो ग्राहकों के लिए बेहतरीन गुणवत्ता वाले उत्पाद लाने में सक्षम हैं। साथ ही साथ कंपनी का बिहार समेत पुरे भारत में मज़बूत सर्विस नेटवर्क है जो उन्हें ग्राहकों को अच्छी सर्विस देने में मदद करता है।
कंपनी का इस डीलर मीट् को आयोजित करने का उद्देश्य पटना के डीलर्स और रिटेलर्स से अपने संबंध बेहतर बनाने, उनको अपने पंखों की रेंज एवं क्वालिटी और सर्विस क्षमता के बारे में बताने, और साथ ही साथ पूरे बिहार राज्य में अपने वितरण नेटवर्क को और ज्यादा मज़बूत करना है। कंपनी बिहार में उपभोक्ताओं को अपने पंखों की व्यापक रेंज प्रदान कराना चाहती है। तथा यह भी सुनिश्चित करना चाहती है की अधिकांश दुकानों में ओरिएंट पंखे उपलब्ध हों। कंपनी ने इस मीट में पंखों की अपनी व्यापक रेंज को प्रस्तुत किया।



