
PATNA:- एसबीआई ने एनजीओ को वाॅटर प्यूरिफायर दान किया
पटना- 18 अप्रैल। एसबीआई लेडिज क्लब पटना ने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए नई धरती (एनजीओ) को वॉटर प्यूरिफायर का दान दिया। आज के समय मे साफ और शुद्ध जल बेहतर स्वास्थ्य के लिए नितांत आवश्यक हैं। वॉटर प्युरिफ़ाइर का उपयोग नई धरती एनजीओ द्वारा संचालित “सिस्टर निवेदिता बालिका विद्यालय” में पढ़ने वाली बच्चियों द्वारा शुद्ध और साफ जल हेतु किया जाएगा। एसबीआई लेडिज क्लब की अध्यक्षा श्रीमती सुमित्रा राणा ने बच्चियों के बेहतर स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ साफ जल के फ़ायदों के बारे मे अवगत कराया।
दान कार्यक्रम के दौरान नई धरती की और से श्रीमती नन्दिता बेनेर्जी,रश्मि प्रसाद,जयंती सिंह तथा सतीश सिंह मौजूद थे तथा एसबीआई लेडिज क्लब से अध्यक्षा श्रीमती सुमित्रा राणा,श्रीमती शिप्रा मोहंती,श्रीमती दिव्या जैन,श्रीमती नीतू गुप्ता सहित अन्य सदस्यगण भी मौजूद थे।



