
PATNA:- इंपोर्टेन्स ऑफ स्ट्राटेजिक स्टडीज इन स्कूल विषय पर सेमिनार का आयोजन
पटना-31 दिसंबर। सरस्वती रेजिडेंसियल स्कूल,प्रकाशनगर, श्रीचंद्रपुर पटना में इंपोर्टेन्स ऑफ स्ट्राटेजिक स्टडीज इन स्कूल विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का सुभारंभ विद्यालय के माननीय डायरेक्टर अशोक कुमार सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। साथ हीं बच्चों के द्वारा वंदना की प्रस्तुति दी गई। सभा को संबोधित करते हुए मा० सिंह के द्वारा बतलाया गया कि छात्र और शिक्षक यदि योजनाबद्ध तरीके से अध्ययन अध्यापन करते हैं तो वे अपने जीवन में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं तथा एक महान राष्ट्र के निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकते हैं।
सभा का संबोधन मा० एडिशनल डायरेक्टर श्री पी.के झा, प्रिंसिपल श्रीमती प्रियंका कुमारी, एजुकेशनल इंचार्ज राजीव रंजन सिंह, Vice Principal श्री ‘अचलेश कुमार मिश्रा, HOD मैथ्स श्री आर. के. गुप्ता साइंस टीचर प्रियरंजन कुमार, डॉ० सुजीत कुमार मिश्रा, सुश्री प्रियांजली आदि ने भी किया।
इस अवसर पर कक्षा आठ की छात्रा सोनाली सिंह, प्रियांशु कुमार कक्षा-सात का छात्र यशराज एवं रिया आनंद तथा कक्षा छः का छात्र जय राज ने भी अपने विचार रखे।
सभा का संचालन विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती प्रियंका झा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र एवं शिक्षक मौजूद रहे। सभा का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया ।



