
बिहार
PATNA:- बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान सबसे बड़ी सफलता: आर्ची राज
पटना- 13 अप्रैल। लायंस क्लब ऑफ पटना द्वारा सेवा और मानवता की भावना के साथ सेवा कार्य का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम इंदु महासेठ की पुत्री आर्ची राज के जन्मदिन पर आयोजित किया गया। इस सेवा कार्य के अंतर्गत क्लब के सदस्यों द्वारा 251 भोजन के पैकेट एवं 251 स्टेशनरी सामग्री जरूरतमंद एवं गरीब बच्चों के बीच वितरित किए गए। बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान इस पहल की सबसे बड़ी सफलता रही।
कार्यक्रम को आनंदमय बनाने के लिए 5 पाउंड का केक काटा गया। बच्चों में टॉफियाँ, मिठाइयाँ भी बाँटी गईं। जिससे खुशी और उत्साह का माहौल बन गया। यह आयोजन सेवा, करुणा और सामाजिक जिम्मेदारी का एक सुंदर उदाहरण रहा, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में एक सराहनीय कदम है।



