
PATNA:- सिमेज कॉलेज में होली मिलन समारोह आयोजित, छात्र-छात्राओं ने जमकर उड़ाए गुलाल
पटना- 15 मार्च। सिमेज समूह द्वारा होली पर्व के अवसर पर दिनाँक 15 मार्च 2022 को कॉलेज सभागार में एक होली उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सिमेज कॉलेज तथा स्पीक मैंके के संयुक्त तत्वावधन में जाने माने संगीतज्ञ पंडित राजेंद्र प्रसन्ना जी का संगीतमय कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से आयोजित हुआ। तथा शाम 4:30 बजे से बिहार पुलिस के डी॰जी॰ ट्रेनिंग आलोक राज का संगीतमय कार्यक्रम आयोजित हुआ। तत्पश्चात अल्पाहार के कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम के पहले चरण में जाने- माने संगीतज्ञ पंडित राजेंद्र प्रसन्ना जी ने संगीतमय प्रस्तुति दी। उन्होने भारतीय क्लासिकल संगीत से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होने बांसुरी पर विभिन्न भारतीय रागों की प्रस्तुति दी। उनके गए बनारसी दादरा तथा बृंदावनी संगीत पर उपस्थित जनसमुदाय झूम उठा। इस मौके पर उनके साथ तबले पर अभिषेक मिश्रा तथा बांसुरी पर मोहन कृष्णन ने साथ में संगत किया। इन तीनों की संयुक्त जुगलबंदी ने समा बाँध दिया।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में बिहार पुलिस के डी॰जी॰ ट्रेनिंग श्री आलोक राज ने विभिन्न गानों तथा कविताओं की संगीतमय प्रस्तुति दी। उन्होने गोपालदास नीरज की कविताओं को गाकर सुनाया तथा पारंपरिक होली गीत,‘खेले मसाने में होली’, ‘बाबा हरिहरनाथ सोनपुर में खेले होली’ इत्यादि गीत गाए। इसके पश्चात कॉलेज में फूलों की होली खेली गई तथा मिष्ठान्न एवं विभिन्न पकवानों का आनंद लिया गया।
इस अवसर पर सिमेज के निदेशक नीरज अग्रवाल, सेंटर हेड मेघा अग्रवाल तथा डीन नीरज पोद्दार भी मोजूद थे। जिन्होने सभी को होली पर्व की शुभकामनायें दी। मौके पर कॉलेज के छात्र तथा सभी शिक्षक एवं कर्मचारी भी मौजूद थे।



