बिहार

PATNA समेत राज्य के कई जिलों में मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी की पटना और दरभंगा सहित कई जिलों के लिए खराब मौसम की चेतावनी 

पटना- 19 सितंबर। राज्य के कई जिलों में शुक्रवार को मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। राजधानी पटना सहित सारण,सिवान,गोपालगंज, मुजफ्फरपुर और दरभंगा जैसे इलाकों में भारी बारिश से सड़कें जलमग्न हो गई हैं। लगातार हो रही वर्षा से आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग ने पटना और सारण जिले में खराब मौसम की आशंका जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पूर्वी और पश्चिमी चंपारण,गोपालगंज,जमुई, बांका,वैशाली और दरभंगा जिलों में भी बेहद खराब मौसम की चेतावनी दी गई है।

लगातार हो रही वर्षा से नदियों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। विशेषकर गंगा नदी में बाढ़ से जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। इससे निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

सारण,सिवान और चंपारण जिलों में ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में पानी भर गया है, जिससे किसानों की फसलें प्रभावित होने लगी हैं। प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में निगरानी तेज कर दी है और आपदा प्रबंधन की टीमें अलर्ट मोड पर हैं। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि लोग वज्रपात और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button