
स्पोर्ट्स
PATNA:- सब जूनियर नेशनल वुशू प्रतियोगिता के लिए तीन खिलाड़ी का चयन, तमिलनाडू में हो रही प्रतियोगिता
पटना- 23 मार्च। पटना वुशू संघ ने सूचित किया है कि दशवीं सब जूनियर नेशनल वुशू प्रतियोगिता जो 25 से 31 मार्च 2022 को नूरल इस्काम यूनिवर्सिटी, Thukalay Kumarakoil, तमिलनाडू मे होने वाले प्रतियोगिता में पटना जिला से तीन खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे हैं।
कल्यानी कुमारी 42 किलो भार,आनन्दी राय 45 किलो भार वर्ग में और आदित्या राज ताऊलू, विंग-चून, दायो तलवार एवं ताईची ड्न्डा में बिहार का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं। पटना वुशू संघ के अध्यक्ष डॉ0 बी0 प्रियम्,महासचिव सूरज कुमार, उपाध्यक्ष चंदन राज एवं अन्य सभी पदाधिकारी ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामायें दी।



