
PATNA:- शेम्फाॅर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर छात्राओं होगा मुफ्त नामांकन
पटना-18 जनवरी। शेम्फाॅर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर छात्राओं का मुफ्त नामांकन ली जा रही है। अल्प समय में ही पटना सहित पूरे देश में अपनी पहचान बना चुका शेम्फाॅर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल, पटना उदैनी जगनपुरा स्थित विद्यालय में सत्र 2022-23 के लिए राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर छात्राओं की नामांकन मुफ्त ली जा रही है। यह अवसर तीन दिनों 24, 25 एवं 26 जनवरी के लिए मान्य है।
ज्ञातव्य है कि विद्यालय ने अल्प समय में ही शिक्षा के क्षेत्र में अपनी एक विशेष साख बना ली है। जो अभिभावक बड़े-बड़े स्कूलों की बड़ी एडमिशन फी के कारण बच्चों का नामांकन अच्छे स्कूलों में नहीं करा पाते है, वे इस अवसर का लाभ उठा कर अपना यह सपना साकार कर सकते हैं। यहाँ विश्वस्तरीय सुविधाओं तथा उत्कृष्ट शिक्षक-शिक्षिकाओं के द्वारा उत्तम शिक्षा प्रदान की जा रही है। विद्यालय में लैग्वेज लैब,मैथ्स लैब,साइन्स लैब्स, कम्प्यूटर लैब्स,स्विमिंग पूल,लाइब्रेरी,वाई-फाई सुविधा के साथ-साथ खेल-कूद के कई मैदान है। विद्यालय की निदेशिका श्रीमती मीरा सिन्हा ने बताया कि जो अभिभावक अपने बच्चों को अच्छी शिक्ष विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ देना चाहते हैं वे विद्यालय में मुफ्त नामांकन करा कर नये साल में अपने बच्चों को एक सुनहरा उपहार दे सकते हैं।



