
PATNA:- शिवम कान्वेंट स्कूल में नए सत्र के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू
पटना- 11 दिसंबर । पटना के शिवम कान्वेंट स्कूल ने अपने आगामी सत्र 2022-23 के लिए क्लास नर्सरी से 9 वीं तक में नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्कूल में नामांकन, टेस्ट एवं इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। शिवम कान्वेंट पटना के सर्वश्रेष्ठ स्कूलों में से एक है। हर साल 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की परीक्षा में शिवम् कान्वेंट के बच्चों का शानदार प्रदर्शन रहता है। स्कूल में अनुभवी शिक्षकों की टीम है,जो बच्चों के प्रति समर्पित है और उनकी प्रतिभा को उभारने और उन्हें सही मार्गदर्शन देने का काम करती है।
स्कूल में नई शिक्षा नीति एवं आज के शिक्षा की ज़रूरतों के हिसाब से सभी सुविधाएं हैं। स्कूल में मॉडर्न डिजिटल क्लासरूम,अत्याधुनिक लेबोरेटरी,वर्ल्ड क्लास लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं बच्चों को मुहैया कराई जाती हैं। स्कूल में छात्र-छात्राएं को पढ़ाई के साथ-साथ आर्ट एंड क्राफ्ट,म्यूजिक,डांस,पब्लिक स्पीकिंग जैसे कलाओं में भी प्रशिक्षण दिया जाता है। किसी भी अन्य जानकारी के लिए अभिभावक स्कूल से 9431016845 या 8578000065 पर संपर्क कर सकते हैं या स्कूल की वेबसाइट www.shivamconvent.com पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।



