
PATNA:- लीड्स एशियन स्कूल की 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को दी गई विदाई
पटना- 28 फरवरी। लीड्स एशियन स्कूल, बेली रोड के प्रांगण में 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था । सामारोह का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन श्री रामेश्वर सिंह, सचिव श्रीमती पुष्पा सिन्हा एवं प्रचार्य प्रदीप चंद्र गुप्ता ने दीप प्रज्जवलित कर किया गायन मंडली ने स्वागत गान गाकर अतिथियों का स्वागत किया। वर्ग एक और दो के छात्रओं ने बम बम बोले पर बहुत ही मस्ती भरा नृत्य किया। विद्यालय के चेयरमैन ने छात्रों की सफलता का आर्शीवाद देते हुए कहा कि जीवन का महत्त्व समझो। सचिव श्रीमती पुष्पा सिन्हा ने सभी विद्यार्थियों को पढ़ाई को जारी रखते हुए उच्च शिक्षा ग्रहण कर देश सेवा में कार्य करने को प्रेरित किया। प्रचाय प्रदीप चंद्र गुप्ता ने बच्चों को आर्शीवाद देते हुए कहा कि अनुशासित रहकर विकास को अपना लक्ष्य मानकर कार्य करें और भविष्य में आगे बढ़ते रहें।
बारहवीं के छात्र-छात्राओं ने रैंप वॉक किया। प्रश्नोत्तरी राउंड में संजीव कुमार ने बेहतर जवाब दिया। अंत में मिस्टर और मिस लीड्स का ताज शुभम तिवारी और अंजली कुमारी ने
जीता। विद्यालय को प्रचार्य ने विदाई समारोह पर बोलते हुए कहा कि इनमें से कुछ बच्चे तो ऐसे हैं जो हमारे विद्यालय में नर्सरी और वर्ग एक से पढ़ रहे हैं। उन्हें विदाई देते हुए जहाँ एक तरफ मेरा मन भारी हो रहा है वहीं खुशी भी हो रही है कि ये बच्चे आगे सफल होंगे और अपने माता-पिता के साथ-साथ हमारे विद्यालय का नाम रोशन करेंगे। ये अपने जीवन में एक ऊँची मुकाम हासिल करने के साथ एक जिम्मेदार नागरिक भी बनेंगे।



