
PATNA:- रिदम स्कूल ऑफ म्यूजिक का शुभारंभ
पटना- 14 मार्च। बोरिंग रोड स्थित कृष्णा अपार्टमेंट में रिदम स्कूल ऑफ म्यूजिक का शुभारंभ बिहार सरकार के कला संस्कति मंत्री आलोक रंजन झा द्वारा किया गया। इस संस्थान में गाना,डांस, गिटार,प्यानो एवं योग सिखाया जाएगा। संस्थान के निदेशक केशरी रेमो ने बताया कि एप्प के माध्यम से ऑनलाइन क्लास की भी व्यवस्था है।
घर के पिक एंड ड्राप की भी सुविधा संस्थान के द्वारा की गई है।
विद्याथियों के लिए स्टूडियो में रिकॉर्डिंग की भी सुविधा है और केशरी रेमो के आने वाले एलबम में गाने का मौका भी मिलेगा।
कार्यक्रम में बिहार पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ D K Singh,ब्रिलियंट कोचिंग के डायरेक्टर ,अजय कुमार पिंटू, ब्रिलियंट आईडिया के डायरेक्टर नीरज कुमार,विश्व कंप्यूटर साक्षरता मिशन के डायरेक्टर राम राजीव कुमार,लोटस एवीओ के डिरेक्टर श्रीकांत सिन्हा,एक्टर डायरेक्टर दीप श्रेष्ठ,भाजपा नेता शैलेश महाजन,रौशन यादव रवि आदि शामिल हुए।



