बिहार

PATNA:- बिहार में अम्बेदकर ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशन जैसे संस्थान की बहुत आवश्यकता: डिप्टी सीएम तारकिशोर

पटना- 27 मार्च। राज्य में व्यवसायिक शिक्षण संस्थाओं की कमी को दूर करने को रोजगार के लिए सभी प्रकार की सहायता देने हेतु बिहार सरकार विशेष एवं प्रसाहन नीति बनायेगी। रविवार को बापू सभागार में अम्बेदकर खुप ऑफ इंस्टीन पटना द्वारा “मानवता की सेवा में व्यवसायिक शिक्षा की भूमिका पर आयोजित सेमिनार का उद्घाटन करते हुए उप-मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने हजारों गुना मुवतियों को संबोधित करते हुए कहा।

डिप्टी सीएम ने अम्बेदकर ग्रुप ऑफ इंस्टीब्यूशन के द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों में संचालित शैक्षणिक संस्थान टु फॉर्मेसी पारामेडिकल आईटीआई एवं नर्सिंग की बेहतर प्रशिक्षण एवं गुवाओं में विकास की विशेष प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में अम्बेदकर ग्रुप ऑफ इंस्टीब्यूशन जैसे संस्थानों की बहुत आवश्यकता है।

उक्त कार्यक्रम में को मुख्य अतिथि स्वास्थ्य विभाग के सचिव गोरख प्रसाद सिंह ने कहा कि अम्बेदकर ग्रुप ऑफ इंस्टीब्यूशन द्वारा व्यवसायिक शिक्षा के विकास हेतु प्रशिक्षण के जो उच्च मानक को अपनाया जा रहा है, इससे अन्य संस्थानों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। मानवता की सेवा में व्यवसायिक शिक्षा के साथ ही फॉर्मेसी पारामेडिकल एवं नर्सिंग की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है।

उका कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लाल बाबू प्रसाद पूर्व एम०एल०सी० ने कहा कि मानवता की सेवा व्यवसायिक प्रशिक्षण के अभाव में संभव नहीं है। इस क्षेत्र में बेहतर भूमिका का निर्वाह करने हेतु उन्होंने डा० कौशल कुमार को राज्य के सभी जिलों में व्यवसायिक संस्थान की स्थापना हेतु आग्रह किया।

कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथि कर्नल कार्मेश कुमार रजिस्ट्रार, पटना विश्वविद्यालय ने कहा कि व्यसायिक शिक्षा ही युवाओं की आत्मनिर्भरता एवं राष्ट्रीय विकास की स्तंभ है। मुख्य वक्ता डा० एम०पी० गुप्ता निर्देशक प्रमुख स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार ने कहा कि राज्य के विभिन्न जिलों से आये हुए विद्यार्थियों को अम्बेदकर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में बेहतर प्रशिक्षण की व्यवस्था की प्रशंसा किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डा० कौशल कुमार ने करते हुए इस अवसर पर उपस्थित सभी विद्यार्थियों अभिभावकों को बहुत-बहुत धन्यवाद देते हुए मानवता की सेवा हेतु शपथ लेने वाले विद्यार्थियों को अपने जीवन में सफल होने की कामना की साथ ही यह कहा कि राज्य के सुदूर क्षेत्र में जहाँ व्यवसायिक शिक्षा का अभाव है वहाँ शैक्षणिक संस्थान की स्थापना की प्रयास किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में नर्सिंग, फॉर्मेसी के विद्यार्थियों ने मानवता की सेवा का शपथ लिया। उक्त अवसर पर आगन्तुको का स्वागत पुष्पगुच्छ मोमेंटो एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। मौके पर संस्थान के सभी पदाधिकारी,शिक्षकगण,कर्मचारी के साथ ही संस्थान के विद्यार्थी भी उपलब्ध थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button