
PATNA:- पालतू जानवरों हेतु सभी सुविधाएँ मिलेंगी अब एक ही कैंपस में
पटना- 12 जून। “नौरिस नेचर ट्रस्ट द्वारा पालतू जानवरों हेतु विशेष केन्द्र का शुभारंभ सगुना खगौल रोड, दानापुर पटना मे किया गया जिस केन्द्र का उद्घाटन राज्य के सुप्रसिद्ध पालतू जानवर प्रेमियों की उपस्थिति मे हुआ संयुक्त रूप से केन्द्र का उद्घाटन सीनियर आई०पी०एस० अधिकारी श्रीमती अनुसुइया रण सिंह साहू एवं पटना महापौर श्रीमती सीता साहु तथा जिला परिषद के अध्यक्ष श्रीमती स्तुति कुमारी, बिहार प्रशासनिक सेवा संघ के अध्यक्ष श्री शशांक शेखर सिन्हा, बीजेपी नेता लाल बाबू प्रसाद, उर्मिला पाण्डेय के द्वारा किया गया।
उद्घाटन कार्यक्रम मे पटना नगर के संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे। प्रमुख लोगों में श्री अभय झा कोआपरेटिव विभाग, श्री रवीश कुमार एवं बिहार प्रशासनिक सेवा के दर्जनों अधिकारी उपस्थित रहे। आगत अतिथियों का स्थागत पुष्प गुच्छ से किया गया तथा संस्थान के तरफ से श्रीमती ममता गोस्वामी ने अंग वस्त्र एवं मोमेंटो प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया उद्घाटन करते हुए श्रीमती सीता साहु ने कहा कि पटना में एक ही कैंपस में पालतू जानवरों हेतु सभी सुविधाओं के होने से पालतू जानवरों का देख-रेख एवं पालन आसान होगा।
श्रीमती अनुसुइया रण सिंह साहू डी० आई० जी० ने कहा कि ऐसे कार्यों में ट्रस्ट को रियायती दर पर सुविधाओ को राज्य स्तर पर बढ़ाना चाहिए जिससे जनता में इसके प्रति प्रोत्साहन मिलेगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए “पाऊ प्रिन्ट्स” नौरिस नेचर की निदेशक श्रीमती ममता गोस्वामी ने बताया कि हमारे यहाँ पालतू जानवरों की चिकित्सा, रख-रखाव के साथ ही खाद्य सामग्री एवं दवाइयों की सुविधा प्रदान की जायेगी साथ ही हमारे द्वारा पालतू जानवरों के लिए 50 बेड का हॉस्पिटल बनाया जा रहा है। जिस परिसर में चिकित्सा के साथ-साथ विलुप्त हो रहे पक्षियो के प्रजनन एवं प्रोत्साहन की व्यवस्था भी की जायेगी।



