
बिहार
PATNA: दुर्गा इलेक्ट्रिक ग्राहकों के लिए लेकर आया नयी स्कीम,होम डिलीवरी की सुविधा
पटना-19 दिसंबर। राजधानी पटना में सीडीए बिल्डिंग के समीप दुर्गा इलेक्ट्रिक ने एक नयी शुरुआत की है। अब ग्राहकों को इलेक्ट्रिक के सामान एक छत के नीचे ही मिल सकेंगे। वह भी बाजार से सस्ते दर परसाथ ही ग्राहकों को होम डिलीवरी की भी सुविधा होगी। गौरतलब है कि इस दुकान की शुरुआत 1986 में की गयी थी। दुकान की खासियत यह है कि यहां ग्राहकों को सामान खरीदने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। ग्राहक सामान पसंद करेंगे,पैसा पेड करेंगे और सामान की डिलीवरी उनके घर हो जायेगी। दुकान के ऑनर एस के सराफ ने कहा कि हमारे दुकान, दुर्गा इलेक्ट्रिक में ग्राहकों को कम दाम में अच्छी क्वालिटी के इलेक्ट्रॉनिक सामान मिलेंगे।



