
PATNA:- ज्ञानोदय गुरुकुल विद्यालय में एडमिशन कार्निवल शुरू,प्रथम सौ विधार्थी को नामांकन शुल्क में शत प्रतिशत मिलेगी छूट
पटना, 18 नवंबर। शहर के गोला रोड स्थित ज्ञानोदय गुरुकुल विद्यालय में गुरु पूर्णिमा एवं बाल दिवस के अवसर पर आने वाले सेशन 2022-23 के लिए एडमिशन कार्निवल का शुभारंभ हुआ। विद्यालय के मैनेजर विकास कुमार तथा सेक्रेटरी श्रीमती अभिलाषा कुमारी ने संयुक्त रूप में इसकी घोषणा की। इसको विस्तार देते हुए प्राचार्य ने बताया कि इस कार्निवल के दौरान नामांकन के इच्छुक प्रथम 100 विद्यार्थी नामांकन शुल्क में शत प्रतिशत तक छूट पा सकते हैं। उन्होंने बताया कि विगत दो वर्षों में कोरोना महामारी ने लोगों की आर्थिक स्थिती को बहुत प्रभावित किया है। इस घोषणा से वैसे लोगों को बहुत सुविधा होगी जिनकी आर्थिक स्थिति कोरोना ने प्रभावित किया है तथा वे अपने बच्चे को एक ऐसे विद्यालय में नामांकन करवाना चाहते है जहां पर शिक्षा के साथ साथ बच्चे के सर्वांगीण विकास पर पूरा ध्यान दिया जाता है। विदित हो कि यह विद्यालय एकमात्र ऐसा विद्यालय है जिसके छात्र नेशनल गेम में राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुके है तो दूसरी ओर फिजिक्स ओलंपियाड के फाइनल में जगह बना चुके हैं। विद्यालय में अनुशासन का मापदंड भी उच्च स्तर का है।



