एजुकेशन

PATNA:- गोल प्रतिभा खोज परीक्षा का सम्मान समारोह

पटना- 29 मई। गोल टैलेंट सर्च एग्जाम (जी.टी.एस.ई.) पटना जोन का सम्मान समारोह पटना में सम्पन्न हुआ। पटना जोन से सभी क्वालीफाईड और अवार्ड विनर्स स्टूडेंट के लिए यह आयोजित किया गया था। विदित है कि गोल संस्थान 25 वर्षों का अपना सफर इस वर्ष तय किया है। पिछले 12 वर्षों से इस परीक्षा का आयोजन 5 राज्यों में किया जाता रहा है। जिसमें बिहार, झारखण्ड, छत्तीसगढ़, वेस्ट बंगाल और उड़ीसा शामिल है। जी.टी.एस.ई. 2022 के दो चरणों के इस परीक्षा के प्रथम चरण में जहाँ 25,000 छात्रों ने भाग लिया वहीं मेन एग्जाम में लगभग 18,000 छात्र क्वालीफाई किये थे। वेबिनार के माध्यम से उन चयनित छात्रों को रिजल्ट दिया गया वहीं जोन लेवल पर चयनित छात्रों को पुरस्कार भी दिया जा रहा है।

इन्हें मिला टैब—

वर्ग 10वीं से- विशाल आनन्द- ज्ञानोदय, गुरूकुल, पटना, अमीत कुमार- रेजोनेन्स इन्टरनेशनल, पटना, वर्ग 9वीं से अंकित राजन द्विवेदी- एस.डी.वी. पब्लिक स्कूल, अमन कुमार- वूडवाइन पब्लिक स्कूल, दरभंगा, वर्ग 8वीं से कौस्तूभ भारद्वाज – माउन्ट लिटेरा जी स्कूल, पटना, उत्कर्ष – रामकृष्ण मिशन, देवघर, वर्ग 6ठी से ईरा अग्रवाल – ओपेन माइंड बिरला स्कूल, पटना।
इन्हें मिला कलाई घड़ी- वर्ग 10वीं से आयुषी, वर्ग 9वीं से साक्षी कुमारी एवं सत्यम राज, वर्ग 8वीं से अक्षय आन्नद, वर्ग 6ठीं से कुमार अभिक्षित नारायण एवं पलक सूर्यवंशी।

इन्हें मिला बैग-

वर्ग 10वीं से योगेश कुमार,ईशा, वर्ग 9वीं से अवी शंकर श्रीवास्तव, कृतिका नारायण, स्वीटी कुमारी,निखिल सिंह,अद्या,अनुराधा प्रकाश, वर्ग 8वीं से दिव्यांशु कुमार,पीयुष कुमार, अखिल सिंह, श्रेष्ठ चन्द्र, वर्ग 7वीं से आदित्य प्रकाश,नीशिका आन्नद, वर्ग 6ठी से आरूही कुमारी, प्रत्युष साही, श्रेयस सिंह,मो. नफीस सभी पुरस्कृत छात्रों को पुरस्कार के अलावा मेडेल और सर्टिफिकेट भी दिया गया।

गोल संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर बिपिन सिंह का कहना है कि आज के इस प्रतिस्पर्धी युग में स्कूल की पढ़ाई के साथ कम्पीटीशन की भी तैयारी छात्र साथ में करते हैं। सभी सफल हुए छात्रों को बधाई देते हुए उन्होनें कहा कि पिछले 12 वर्षों में जी.टी.एस.ई. में सफल हुए हजारों छात्रों ने नीट,जे.ई.ई., आई.आई.टी., सिविल सर्विसेज तथा अन्य राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफलता हासिल किया है। करियर काउंसिलिंग की विशेष सुविधा वेबिनार के माध्यम से गोल से प्राप्त किया जा सकता है। गोल के असिस्टेंट डायरेक्टर रंजय सिंह ने कहा कि सभी छात्रों की सफलता का श्रेय छात्रों के कड़ी मेहनत, लगन, दृढ़ इच्छाशक्ति को दिया साथ ही उन सभी अभिभावकों और शिक्षकों को भी धन्यवाद दिया जिनके मेहनत और सही मार्गदर्शन के कारण आज छात्रों ने जी.टी.एस.ई. में सफलता प्राप्त किया है।

गोल संस्थान के रिसर्च एण्ड डेवलपमेन्ट हेड रहे आनंद वत्स छात्रों को पुरस्कृत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही कहा कि गोल संस्थान के तरफ से आयोजित की जाने वाली जी.टी.एस.ई. परीक्षा गोल संस्थान का (सी.एस.आर.) प्रोग्राम है जो विगत 12 वर्षों से आयोजित किया जाता रहा है।
वैसे छात्र जो मेडिकल या इंजिनियरिंग की तैयारी करना चाहते हैं उनके लिए जी.टी.एस.ई. के आधार पर स्कॉलरशिप दिया जाता है। जिसके आधार पर वह गोल के क्लासरूम प्रोग्राम में एडमीशन ले सकते हैं। साथ ही उन सभी छात्रों के लिए भी एक सुनहरा मौका है कि गोल के स्कॉलरशीप-कम-एडमीशन टेस्ट में भाग लेकर गोल के विभिन्न क्लासरूम प्रोग्राम में एडमिशन लेकर पढ़ाई कर सकते हैं।
गोल संस्थान ने साथ ही देश की अग्रणी न्यूज पेपर दैनिक भास्कर की पूरी टीम को भी धन्यवाद दिया। मीडिया पार्टनर के रूप में दैनिक भास्कर और गोल संस्थान ने पूरे बिहार के 38 जिलों में जी.टी.एस.ई. 2022 को आयोजित किया था।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button