
PATNA:- गोल इन्सटीट्यूट के अल्युमनाई मीट में जूटा मेडिको एवं डॉक्टर्स की भीड़
पटना-13 मार्च। अपने पूर्ववर्ती छात्रों के साथ पुराने यादों को साझा करने एवं गोल परिवार के रूप में दिल से जुड़े उन डॉक्टर्स एवं भावी डॉक्टर्स के साथ कुछ महत्वपूर्ण लम्हों को बिताने के ख्याल के साथ बिहार एवं झारखंड में मेडिकल छात्रों के लिए सर्वाधिक लोकप्रिय गोल इन्सटीट्यूट द्वारा गोल एजुकेशन विलेज में होली मिलन समारोह सह अल्युमनाई मीट का भव्य आयोजन किया गया जिसमें 2021 में गोल इंन्स्टीटयूट से सफलता प्राप्त कर देश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई कर रहे मेडिको शामिल हुए। सफल छात्रों ने गोल विलेज में रह कर तैयारी कर रहे गोल के सैंकड़ों छात्रों को सफलता से संबंधित महत्वपूर्ण टिप्स दिए और आपस में एक परिवार की तरह मिलकर मस्ती की।
सभी अल्युमनाई को संबोधित करते हुए गोल इन्स्टीट्यूट के फाउण्डर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर श्री विपिन सिंह ने इतनी अधिक संख्या में आए गोल अल्युमनाई को देखकर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पूरे गोल टीम को आप पर गर्व है और उन्हें आने वाले समय में समाज के प्रति उनकी जिम्मेवारियों से अवगत कराया साथ ही उन्होनें भविष्य में उन्हें नित्य नई ऊँचाइयों को छुने की शुभकामना दी।
संक्षिप्त वक्तव्य में गोल इन्सटीट्यूट के जॉइंट डायरेक्टर डॉ. ममता सिंह ने कहा कि तैयारी के दौरान निराश और परेशान चेहरे आज सफलता के बाद नई स्फूर्ति एवं मुस्कानयुक्त चेहरे में बदल गए हैं। जिसे देखकर हम सभी को लगता है कि गोल बड़ा हो गया है। तथा हमारी टीम की मेहनत सफल रही है। साथ ही हम सभी को छात्रों के लिए और भी अधिक मेहनत करने का आपसे प्रेरणा मिलता है। गोल इन्सटीट्यूट के आनंद वत्स गोल के कई प्रोग्राम्स को सफल छात्रों के साथ साझा करते हुए गोल के भविष्य के प्लान को भी बताया।
संस्थान के संजय सर ने अल्युमनाई की जानकारी देते हुए कहा कि मेडिकल में आप सबों की अपार सफलता के बाद आई.आई.टी. की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए गोल इन्स्टीट्यूट अच्छे प्लान के साथ इंजिनियरिंग की तैयारी करवा रही है। तथा आपके वैसे करीबी लोगों को आप ही की तरह रिजल्ट ऑरिएण्टेड सारी सुविधा देकर इंजिनियरिंग में सफलता के लिए सहयोग प्रदान की जाएगी जो इंजिनियरिंग में अपना करीयर बनाना चाहते हैं। गौरतलब है कि गोल इन्सटीट्यूट रिजल्ट औसत के अनुसार देश का अग्रणी संस्थान है।



