
PATNA:- क्रेडिट कैम्प एवं ग्राहक संवाद शिविर का आयोजन
पटना- 23 मई। मौर्यालोक कॉम्प्लेक्स, पटना अवस्थित सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय में सोमवार को आज़ादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर क्रेडिट कैम्प एवं ग्राहक संवाद शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में पटना शहर के सेन्ट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के सभी शाखा प्रबंधक शामिल थे.
इस अवसर पर अंचल प्रमुख श्री डी.पी. खुराना ने ग्राहकों से संवाद करते हुए कहा कि सेन्ट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया 111 वर्षों से देश एवं जनता की सेवा में समर्पित है। किसी भी सेवा क्षेत्र के संस्थान का केंद्र बिंदु उसका ग्राहक ही होता है. बेहतर सेवाओं से हमारे ग्राहक ही हमारे ब्रांड एम्बेसडर बन जाते हैं एवं बैंक को विकास के पथ पर आगे लेकर जाते हैं। आज के इस क्रेडिट कैम्प में हम ऋण नहीं दे रहे बल्कि हम आपके व्यवसाय को बढ़ाने में आपके सपने के घर को बनाने में एवं गाड़ी खरीदने में एक साथी की भूमिका निभा रहे हैं।
इस अवसर पर एमएसएमई, हाउसिंग एवं व्हीकल ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। साथ ही बैंक के गणमान्य ग्राहकों से बैंक की सेवाओं एवं उनके वर्षों के अनुभवों के बारे में जानकारी ली गयी. क्षेत्रीय प्रमुख श्री राजीव रंजन सिन्हा ने सभी ग्राहकों को कहा कि, सेन्ट्रल बैंक आपके सभी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।



