
PATNA:- आरकेड बिजनेस कॉलेज के 13 छात्रों का इंडसइंड बैंक में चयन
पटना- 07 अप्रैल। आरकेड बिजनेस कॉलेज द्वारा हाल में आयोजित इन-कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में बीसीए व बीबीएम पूरा करने वाले सत्र 2019-22 के 13 छात्र-छात्राओं का चयन इंडसइंड बैंक में हुआ। चयनित छात्रों में विक्रम कृष्णा सिंह,आस्था कुमारी, अंतरा श्रीवास्तव,रिधिका कुमारी,शिवानी कुमारी,अमानिश कुमार, काव्य सिन्हा,अरफात नबी,अनुष्का किशोर,अमन कुमार, आकांक्षा,नैन्सी एवं आयुष कुमार शामिल हैं। ये सभी छात्र इस वर्ष अपना पाठ्यक्रम पूरा करेंगे। पाठ्यक्रम पूरा होने से पहले मिले जॉब ऑफर से छात्र खासे उत्साहित हैं। कॉलेज के निदेशक व करियर काउंसलर आशीष आदर्श ने बताया कि गत वर्ष सत्र 2018-21 के छात्र-छात्राओं का चयन विप्रो,बैजुज,पे-टीएम, एसबीआई इत्यादि में हुआ। जिसके बाद अब सत्र 2019-22 के छात्रों का प्लेसमेंट का काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि किसी भी कंपनी को प्लेसमेंट के लिए बुलाने से पहले प्री प्लेसमेंट वर्कशॉप करा कर छात्रों को इंटरव्यू के लिए तैयार कराया जाता है, ताकि अधिक से अधिक छात्रों का चयन कंपनियों में हो सके।



