
PATNA:- आज़ादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता
पटना- 27 मई। आज़ादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय पटना द्वारा शुक्रवार को पटना मोटेशरी स्कूल गर्दनीबाग में बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मौके पर स्कूल के निदेशक अभिषेक कुमार सिन्हा,मुख्य प्रबंधक सुजीत कुमार शाखा प्रबंधक,संजय कुमार,सुश्री नैन्सी केसरी एवं हेमंत कुमार मौजूद थे।
इसमें कुल 30 बच्चों ने भाग लिया। जिसमें विजेता रहे अपूर्व कुमार,पारखी आराध्या देव,राजनंदिनी एवं श्रृष्टिप्रभा रही। साथ ही सभी बच्चों द्वारा बेहतर प्रयास के लिए सेन्ट्रल बैंक द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया।
इस अवसर पर मुख्य प्रबंधक सुजीत कुमार ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव पर सभी बच्चों ने अपनी मौलिक एवं स्वतन्त्र सोच को कागज पर उतारने का प्रयास किया है, देश की आज़ादी और उसके बाद के परिदृश्यों को उनके चित में बखूबी देखा जा सकता है।



