
PATNA:- होली मिशन सेकेंडरी स्कूल में क्रिसमस सेलेब्रेशन
पटना-23 दिसम्बर। सांता का ज़िक्र आते ही बच्चे क्या बड़े भी उत्साहित हो जाते हैं क्यों कि सांता उपहार जो देता है। जब सांता उपहारों की पोटली के साथ सामने आ जाये तो…. मौका था होली मिशन सेकेंडरी स्कूल में क्रिसमस सेलिब्रेशन का जिसमे बच्चों ने काफी मस्ती की।इस अवसर पर बच्चों ने जिंगल बेल.. जिंगल बेल.. की धुन के साथ अनेक प्रस्तुतियां दी जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने में सफल रहीं।
होली मिशन सेकेंडरी स्कूल का प्रांगण पूरी तरह से बच्चों द्वारा बनाये गए पोस्टर्स, पेंटिंग्स तथा अनेक हस्तनिर्मित कलाकृतियों से पटा पड़ा था। बच्चों द्वारा बनाये गए क्रिसमस ट्री की खूबसूरती देखते ही बन रही थी जिसे उन्होंने बेकार पड़ी बोतलों से बनाया था।
इस अवसर पर बच्चों का उत्साह अपने चरम पर था।सभी मे सांता से हाथ मिलाने की होड़ लगी हुई थी।सांता से गिफ्ट्स और चॉकलेट पा कर बच्चों की ख़ुशी देखने लायक थी।बच्चों ने अनेक खेल खेलकर पुरस्कार के रूप अनेक उपहार प्राप्त किये। छोटे बच्चों ने बहुत ही मस्ती की।
क्रिसमस के मौके पर विद्यालय में नामांकन के लिए विशेष छूट रखा गया था । इस अवसर पर विद्यालय के निदेशिका ने घोषणा की कि 30 दिसंबर तक नामांकन करने वाले प्रथम 25 बच्चों का admission fee नही लगेगा।



