
PATNA:- स्कॉलार्स अबोड स्कूल में वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन
पटना, 27 नवंबर। स्कॉलार्स अबोड स्कूल महँगुपुर,पटना के विशाल प्रांगण में वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में भाग लेकर अपनी दक्षता का परिचय दिया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री शमाईल अहमद (राष्ट्रीय अध्यक्ष प्राइवेट स्कूल चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोशिएशन, पटना) एवं विद्यालय की प्राचार्या डॉ (श्रीमति) बी० प्रियम एवं विद्यालय के प्रबंध निदेशक राणा राहुल सिंह के द्वारा मशाल जलाकर किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि तथा आए हुए अभिभावकों के स्वागत में छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागतगान एवं नृत्य प्रस्तुत किया गया जो नयनाभिराम तथा सुमधुर कर्णप्रिय था।
कार्यक्रम के अंत में सभी स्पर्धाओं में विजेता को मुख्यातिथि, प्राचार्या महोदया तथा प्रबंध निदेशक के द्वारा विभिन्न पुरस्कारो व पदकों एवं प्रमाण-पत्र इत्यादि से सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथियों ने खेल के महत्व को दर्शाते हुए जीवन में इसके उपयोगिता पर प्रकाश डाला। प्राचार्या डॉ० श्रीमती बी० प्रियम ने अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ्य शरीर में ही स्वस्थ्य मस्तिष्क का निवास होता है। अतः विद्याध्ययन करने वाले शिक्षार्थियों के लिए स्वस्थ रहना परमावश्यक है। इसलिए खेलकूद में उनकी सहभागिता अत्यावश्यक है।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री राणा राहुल सिंह जी ने छात्र-छात्राओं को खेल के महत्व को दर्शाते हुए कहा कि जैसे नवीनतम तकनीकी से अवगत होना आवश्यक है उसी तरह भी परमावश्यक है। क्योंकि इस आधार पर ही राज्य, राष्ट्र तथा अन्तराष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी बनकर विशिष्ट सम्मान के साथ आर्थिक लाभ भी होता है। सरकारी सेवाओं में सेवा देने का सुनहरा अवसर प्राप्त होता है और रोजगार के नवीन अवसर भी मिलते हैं। तथा धन्यवाद ज्ञापनोपरान्त कार्यक्रम का समापन हुआ।



