
PATNA:- चंद्रगुप्त मॉर्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन में होली मिलन का आयोजन
पटना- 13 मार्च। चंद्रगुप्त मॉर्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन पटना के तत्वाधान में बी0एड0 एवं डी0एल0एड0 के छात्र-छात्राओं द्वारा होली मिलन समारोह मनाया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती रश्मि रॉय (ट्रस्टी,द्रोणा एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट) तथा सचिव सन्नी आनंद शामिल रहे। बसंत के आगमन बाद फाल्गुन मास में मनाये जाने वाले पर्व होली कार्यक्रम में बिहार की संस्कृति एवं सभ्यता का सौंदर्य के साथ अनुपम रूप नृत्य एवं संगीत के माध्यम से देखने को मिला। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुति एवं प्राकृतिक सौंदर्य का सजीव चित्रण रंगोली के माध्यम से दर्शाया गया।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ० सारिका ने होली मिलन समारोह में छात्र/छात्राओं को संबोधित किया उन्होंने अपने सम्बोधन में भारतीय संस्कृति, सभ्यता एवं सामाजिक विकास के महत्व के साथ-साथ सामाजिक तौर पर महिलाओं की भागीदारी के महत्व को बताया। बदलते परिवेश में शिक्षा के स्तर,शिक्षकों की जिम्मेदारी एवं भावी शिक्षकों के लिए कई सारे शैक्षणिक संदर्भ में महत्वपूर्ण जानकारियों के साथ होली के रंग और त्योहार के महत्व को बताया गया।
इस कार्यक्रम में मंच का संचालन बी0एड0 (2021-23) के छात्र विक्की कश्यप और शिवानी सागर के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम कि शुरुआत गणेश वंदना के साथ कि गई। इसके अलावा,शंकरैजी खेलेले होली, होली नृत्य,होली धमाड़ आदि कार्यक्रम ऋतम्भरा,अंजली, गीतांजली,प्रवीण आदि बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ० सारिका के निर्देशन में किया गया। महाविद्यालय के संकाय सदस्य मेघना सक्सेना,अंजली कुमारी,सुष्मिता,शिखा, मुग्धा गुप्ता,अंजली तिवारी,नरेंद्र कुमार,सत्यम सेखर,सुमित कुमार सुमन आदि द्वारा इस कार्यक्रम को सफल बनाया गया।



